Annual Income: भारत में 9 सालों में प्रति व्यक्ति आय  हुई दोगुनी

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2023 - 09:31 AM (IST)

 नई दिल्ली: देश में पिछले 9 वर्षो में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होकर 1 लाख 72 हजार रुपए हो गई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी। वित्तीय वर्ष 2014-15 (अप्रैल 2014-मार्च 2015) के दौरान देश में प्रति व्यक्ति आय 86,647 रुपए थी। 

NSO ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय में मामूली रूप से (मौजूदा कीमतों पर) लगभग 99 प्रतिशत की वृद्धि हुई है साथ ही कहा कि असमान आय वितरण एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसमें यह भी कहा गया है कि वास्तविक रूप में (स्थिर मूल्य), देश में प्रति व्यक्ति आय 2014-15 में 72,805 भारतीय रुपये (लगभग 891 डॉलर) से लगभग 35 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 98,118 भारतीय रुपये (लगभग 1,201 डॉलर) हो गई।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News