आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर नहर में समाई कार, पति-पत्नी की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 05:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। सोमवार को मंडपेट मंडल के तापेश्वरम गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी। जैसे ही वाहन तापेश्वरम गांव के पास नहर के किनारे पहुंचा चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे गहरे पानी में जा समाई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दंपती की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस मृतकों की शिनाख्त और उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि कार में केवल पति-पत्नी ही सवार थे।

पुलिस की जांच

मंडपेट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा वाहन में तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक को झपकी आने की वजह से। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News