नाबालिग लड़की को बचाने में पांच डूबे, दर्दनाक हादसे से इलाके में पसरा मातम

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 11:18 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी में गिरी एक नाबालिग लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूब गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे लड़की नदी में अपने पैर धो रही थी, तभी वह फिसल गई और तेज धारा में बह गई। 

अधिकारी ने बताया, ''लड़की को बचाने की कोशिश में नदी में कूदे पांच लोग डूब गए, हालांकि लड़की को बचा लिया गया।'' पुलिस ने बताया कि इस घटना में जान गंवाने वाले सभी व्यक्ति आसपास के गांवों के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम की सहायता से मृतकों के शवों को बरामद करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

ये भी पढ़ें:- मेरठ में मोबाइल फोन बना मौत की वजह! 84 CCTV कैमरों की मदद से खुला राज, सानिया की हत्या में मामा गिरफ्तार

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक नाबालिग लड़की की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दिए जाने के आरोप में उसके मामा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि लोहिया नगर थानाक्षेत्र के नरहाड़ा गांव में शनिवार सुबह आम के एक बाग से किशोरी का शव बरामद हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News