प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, 2 कारों की टक्कर में 3 लोगों की मौत

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 06:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क : प्रयागराज में यमुना नगर के नैनी थाना क्षेत्र में लेप्रोसी चौराहे के पास शुक्रवार को दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विजय आनंद ने बताया कि लेप्रोसी चौराहे के पास एक कार रीवा की तरफ जा रही थी और दूसरी कार रीवा से शहर की ओर आ रही थी। उन्होंने बताया कि शहर की तरफ आ रही कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे दोनों कारों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि घायल लोगों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। अपर पुलिस उपायुक्त के अनुसार मृतकों की पहचान दीपक चौरसिया (45), उनके बेटे दिव्यांशु (20) और मान चौरसिया (17) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चौरसिया परिवार प्रयागराज के गंगा नगर में फाफामऊ का रहने वाला है और ये लोग रीवा की तरफ जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत कार्यों की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News