दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत, 2 बाइकों की टक्कर से मची चीख पुकार

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 09:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क : बिहार में मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र में शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई,तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पद्मा गांव में मुसहरी गणेश चौक पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के कुमरखत निवासी रमेश कामत के पुत्र सचिन कुमार कामत (18), बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कदुवाही गांव निवासी दुखी नदाफ के पुत्र राजन नदाफ (35) तथा उनकी पत्नी रकसो खातुन (25) के रूप में हुई है।

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जयनगर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया। मृतकों के परिजनों ने पोस्टमाटर्म कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News