सवाई माधोपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गया 13 साल का बच्चा डूबा

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 03:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के पावडेरा गांव में आज सुबह नदी में नहाने गया एक 13 साल का बच्चा गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से बच्चे को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मासूम के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोताखोरों की मदद से बालक मोहम्मद साहिल (13) पुत्र सलीम मोहम्मद को नदी से बाहर निकालकर चौथ का बरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि गलवा नदी के किनारे नहा रहा मोहम्मद साहिल तैरना नहीं जानता था। 

अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। कुछ छोटे बच्चों ने साहिल को डूबता देखकर उसके घर जाकर परिजनों को सूचना दी। इस पर उसके परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुका था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News