50 साल की महिला ने की पति की हत्या...सिर धड़ से किया अलग, थाने में पुलिसवालों से बोली- मैंने इसे मार डाला

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 05:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के रेनीगुंटा में 50 साल की एक महिला ने अपने 53 वर्षीय पति का कथित तौर पर सिर काट दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि दंपति का 20 वर्षीय बेटा कथित तौर पर विक्षिप्त है।

 

रेनीगुंटा थाना की निरीक्षक अंजु यादव ने बताया कि महिला ने आज सुबह घर में पति को सब्जी काटने वाले चाकू से मारा और फिर उसका सिर काट दिया। इसके बाद उसने थाने में आकर अपराध की जानकारी दी। यादव ने कहा कि पुलिसकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो कटे हुए सिर को खून से सना पाया। अधिकारी ने कहा कि महिला गृहिणी है जबकि व्यक्ति यहां प्लास्टिक बॉक्स निर्माण इकाई का संचालन करता था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News