बेकाबू SUV ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हवा में उछलकर 20 फुट दूर जाकर गिरे, 3 की मौत...Video
punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 09:22 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में सोमवार को एक चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 72 वर्षीय वसंत चव्हाण कार चला रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राजारामपुरी में अपराह्न सवा दो बजे हुई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में चव्हाण घायल हो गए थे और बाद में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आती हुई नजर आ रही है और उसने कुछ दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। अधिकारी ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय कोल्हापुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी चव्हाण राजारामपुरी की ओर जा रहे थे।
🚨🚨
— Veena Jain (@DrJain21) June 3, 2024
Horrible accident in Kolhapur, Maharashtra
Car driver got sudden heart attack & lost control... Ran over 3 people
Resulted in death of 4 including driver 😑#heartattack #Porsche #Pune #Modi pic.twitter.com/DDCvlxHeAQ
अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए तीन लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। प्रथम दृष्टया से ऐसा प्रतीत होता है कि घायल कार चालक को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।