गुजरात और हिमाचल के बाद त्रिपुरा चुनाव की तैयारियों में लगे अमित शाह, राज्य के नेताओं के साथ की बैठक

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2022 - 11:44 PM (IST)

नई दिल्लीः गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और राज्य के अन्य शीर्ष पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। राज्य में अगले साल फरवरी-मार्च विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। 

सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक भी बैठक में शामिल हुए। पार्टी नेतृत्व ने नगालैंड और मेघालय के नेताओं के साथ भी बैठकें की हैं। भाजपा त्रिपुरा में सत्ता में है और दो अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में सत्तारूढ़ क्षेत्रीय दलों की सहयोगी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News