राजस्थान के रण में बोले शाह- भाजपा अंगद का पैर, नहीं हिला सकता कोई

punjabkesari.in Tuesday, Nov 27, 2018 - 04:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विश्वास जताया कि राजस्थान में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनने वाली है। शाह ने जालौर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में अंगद का पैर है, उसे कोई हिला नहीं सकता है। 
PunjabKesari

वंशवाद को उखाड़ फेंकने का आ गया समय 
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये परिवारवाद की राजनीति करने वाले लोग मोदी जी की माता जी और पिताजी पर सवाल उठा रहे हैं। जिस कांग्रेस पार्टी को देश से ज्यादा एक परिवार की चिंता हो और 'भारत माता की जय' बोलने में भी शर्म आती है, उस पार्टी को जनता से वोट मांगने का अधिकार ही नहीं है। वंशवाद की इस राजनीति को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में आए दिन भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं। इन्होंने ऐसी कोई जगह नहीं छोड़ी, जहां घोटाला न किया हो। 

PunjabKesari
कांग्रेस के राज में हुए कई घोटाले 
शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंतरिक्ष में 2G और इसरो घोटाला, आकाश में अगस्ता हेलिकॉप्टर घोटाला, भूमि में आदर्श सोसाइटी घोटाला, पाताल में कोयला घोटाला किया। जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो कांग्रेस ने 13वें वित्त आयोग में राजस्थान को 1,09,242 करोड़ रुपए दिए। मोदी सरकार ने 14वें वित्त आयोग में 2,63,580 करोड़ रुपए राजस्थान की जनता को देने का काम किया है। 

PunjabKesari
शाह ने गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें घुसपैठियों की ​चिंता की है, लेकिन हमारे देशवासियों की चिंता नहीं की है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को केवल नरेंद्र मोदी की सरकार निकाल सकती है, कांग्रेस उन्हें नहीं निकाल सकती है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News