Alert News: तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान, तेजी से बढ़ रहा... 30 नवंबर तक इन राज्यों में भारी बारिश

punjabkesari.in Thursday, Nov 27, 2025 - 10:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आईएमडी ने गुरुवार को बड़ा अलर्ट जारी करते हुए बताया कि चक्रवात सेनयार के ठीक बाद अब एक और चक्रवाती तूफान दितवाह तेज़ी से भारत के दक्षिणी तटों की ओर बढ़ रहा है। मलक्का जलडमरूमध्य में बना सिस्टम जहां चक्रवात ‘सेनयार’ बनकर आगे निकल गया, वहीं बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना कम दबाव अब खतरनाक रूप लेते हुए चक्रवाती तूफान दितवाह में बदल चुका है। इसके 30 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट से टकराने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट- भारी बारिश के लिए तैयार रहें

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के पास एक गहरा अवदाब सक्रिय है, जिससे अगले कुछ दिनों में बारिश का कहर देख सकता है:

तमिलनाडु

  • 27–30 नवंबर: भारी से बहुत भारी बारिश
  • 28–29 नवंबर: कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश

आंध्र प्रदेश, यनम व रायलसीमा

  • 28 नवंबर–1 दिसंबर: भारी से बहुत भारी वर्षा
  • 30 नवंबर: अत्यधिक भारी बारिश की संभावना

चेन्नई, नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवल्लूर सहित कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट लागू कर दिया गया है।

आने वाले दिनों का मौसम- ठंड भी बढ़ेगी, कोहरा भी छाएगा

आईएमडी के अनुसार अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद:

  • हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली-चंडीगढ़ में घना कोहरा
  • 30 नवंबर–1 दिसंबर: पूर्वी राजस्थान में ठंड में वृद्धि
  • 28–29 नवंबर: पंजाब में शीत लहर की संभावना
  • 3–4 दिसंबर: राजस्थान में शीत लहर की आशंका

चक्रवात दितवाह- कहां है, कितनी तेज़ है?

आईएमडी के ताज़ा अपडेट के अनुसार:

  • यह चक्रवात अभी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है।
  • चेन्नई से लगभग 700 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
  • 30 नवंबर की सुबह तक यह उत्तर तमिलनाडु–पुडुचेरी–दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर पहुंच जाएगा।
  • नाम "दितवाह" यमन द्वारा सुझाया गया है (उत्तर हिंद महासागर की नाम सूची से)।

चक्रवात सेनयार- एक 'दुर्लभ' तूफान, भारत से दूर

सेनयार अब भारतीय क्षेत्र से निकलकर मलेशिया और सुमात्रा की ओर बढ़ रहा है। इस चक्रवात को असाधारण इसलिए माना जा रहा है क्योंकि:

  • यह पहला चक्रवात है जो मलक्का जलडमरूमध्य में दर्ज किया गया।
  • गति: 9 किमी/घंटा (पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा)
  • हवा की रफ्तार: 83 किमी/घंटा

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News