Heavy Rain Alert: चक्रवात तूफान का खतरा... 26 से 29 नवंबर तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Nov 26, 2025 - 01:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर भारत में पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलते ठंड का असर बढ़ने लगा है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की संभावना को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 26 से 29 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

दिल्ली में बढ़ी ठंड

राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में हवाओं की गति बढ़कर 12 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई है, जो पहले 8 किलोमीटर प्रति घंटे थी। दिन में धूप होने के बावजूद ठंड का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 नवंबर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें - जल्दबाजी में क्यों किया गया 'ही-मैन' धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार? जानिए इसके पीछे की असल सच्चाई

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह के समय कहीं-कहीं कोहरा छा सकता है। 27, 28 और 29 नवंबर को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिरना शुरू हो गया है। बाराबंकी और कानपुर में 8 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 8.6 डिग्री, इटावा और मुजफ्फरनगर में 9 डिग्री, मेरठ में 9.1 डिग्री और आजमगढ़ में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह का कहना है कि अगले 1-2 दिनों में तापमान में सुधार हो सकता है। फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाएं तापमान गिरने का मुख्य कारण हैं।

यह भी पढ़ें - कमला पसंद पान मसाला के मालिक की बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किए कई बड़े खुलासे

मध्य प्रदेश का बदलता मौसम

मध्य प्रदेश में नवंबर के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड और शीत लहर के कारण कुछ राहत महसूस हो रही है। पिछले 24 घंटों में रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 1.5 से 2 डिग्री कम रहा। रीवा संभाग में न्यूनतम तापमान भी 1.9 डिग्री तक गिरा। छतरपुर जिले के नौगांव का तापमान सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रीवा का तापमान 8.9 डिग्री और मुरैना का 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News