एयर इंडिया की फ्लाइट को अलास्का किया डायवर्ट, 4 घंटे बाद सैन फ्रांसिस्को हुई लैंड
punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2023 - 07:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण अमेरिकी राज्य अलास्का के एक शहर की ओर मोड़ दिया गया। विमान में 280 से अधिक यात्री सवार थे। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गड़बड़ी को दूर किए जाने के बाद उड़ान संख्या एआई 175 गंतव्य की ओर रवाना हुई और विमान सोमवार को भारतीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे सेन फ्रांसिस्को पहुंचा।
अधिकारी के मुताबिक, विमान में 280 से अधिक लोग सवार थे और बाद में विमान तय समय से करीब चार घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचा। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि विमान को तकनीकी कारणों की वजह से अलास्का की ओर मोड़ा गया था। प्रवक्ता ने कहा, ''सभी यात्री बिल्कुल ठीक थे और विमान उसके बाद अपने गंतव्य स्थान सेन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हो गया, जहां वह सुरक्षित रूप से उतर गया। एअर इंडिया विलंब की वजह से हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करती है।'' आम तौर पर, बेंगलुरु से सेन फ्रांसिस्को तक उड़ान की अवधि करीब 16 घंटे होती है।