कटरा में अवैध रेहड़ी-फड़ी चालकों के खिलाफ  अभियान, वसूला हजारों रुपये जुर्माना

punjabkesari.in Wednesday, Dec 26, 2018 - 05:28 PM (IST)

कटड़ा (अमित):  नगर पालिका कटडा ने अवैध रूप से कार्य करने वाली रेहड़ी फड़ी ब साइकिल के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासनिक टीम में अवैध रेहडी बड़ी चालकों से करीब रुपये18500 का जुर्माना भी वसूला। साथ ही हिदायतें दी गई कि अगर भविष्य में गैर कानूनी तरीके से कस्बे में कार्य करते पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 अभियान जगदीश मेहरा के निर्देशों अनुसार नगर समिति की प्रशासनिक टीम द्वारा अंजाम दिया गया।

 इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि कस्बे में अवैध रेहडिय़या ब फाडिय़ा लगाई जा रही हैं  और इससे दर्शनों को आए श्रद्धालुओं को कुछ हद तक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में यात्रा में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है जिसके चलते कस्बा में जाम आदि की समस्या ना बने इसके लिए भी यह अभियान जरूरी था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News