New York: ऋतिक रोशन से जलता था युवक, पत्नी का मर्डर कर खुद भी दे दी जान (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 10:53 AM (IST)

न्यूयॉर्कः कलाकारों के लिए फैंस के प्यार की दुनिया में कई बेजोड़ मिसालें हैं लेकिन बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पर फिदा एक महिला को अपनी दिल्लगी की कीमत जान से हाथ धोनकर चुकानी पड़ी। न्यूयॉर्क शहर में एक पति ने पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि वह एक्टर ऋतिक रोशन पर जान छिड़कती थी। हैरानीजनक बात ये भी है कि पत्नी को मारने के बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली ।  न्यूयॉर्क स्थ‍ित क्वींस होम के रहने वाले दिनेश्वर बुद्धीदत्त (33 ) ने शुक्रवार रात अपनी पत्नी डोन्ने डोजॉय की हत्या कर दी।

PunjabKesari

हत्या के बाद दिनेश्वर हावर्ड बीच के एक मैदान में गया और पेड़ से लटककर जान दे दी।इस कपल ने चार महीने पहले जुलाई में ही शादी की थी। आत्महत्या से पहले दिनेश्वर ने डोन्ने डोजॉय की बहन को मैसेज कर हत्या की जानकारी दी थी। साथ ही यह भी बताया था कि घर की चाबी गमले के नीचे रखी है। इस घटना से दो दिन पहले बुधवार को कोर्ट में दिनेश्वर को पत्नी पर हमला करने का दोषी पाया गया था। डोन्ने डोजॉय ने कोर्ट से दिनेश्वर से उसकी सुरक्षा करने के लिए प्रोटेक्शन ऑर्डर मांगा था। पूछताछ के दौरान डोन्ने डोजॉय के एक दोस्त ने बताया कि दिनेश्वर ने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पर क्रश की वजह से डोन्ने पर पहले भी हिंसक हमला कियाथा। फिलहाल पुलिस पति-पत्नी के मौत की जांच-पड़ताल कर रही है।

PunjabKesari

डोन्ने डोजॉय जेमिनी अल्ट्रा लाउंज में बारटेंडर थीं। उनकी सहकर्मी माला रामधानी ने न्यूयॉर्क पोस्ट को ऋतिक के लिएडोन्ने डोजॉय के क्रश और पति का हिंसक बिहेवियर के बारे में बताया. उन्होंने यह भी बताया किडोन्ने डोजॉय के पति ऋतिक से बहुत जलते थे। जब भी डोन्ने ऋतिक की मूवी देखती तो दिनेश्वर उसे बंद करने को कहते थे। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक 21 अगस्त को भी दिनेश्वर को पत्नी पर हमला करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। डोन्ने को तभी से कोर्ट ने प्रोटेक्शन ऑर्डर दिया था।

PunjabKesari

इस मामले पर दिनेश्वर को जनवरी में सजा सुनाई जाने वाली थी। इतना सब कुछ होने के बाद डोन्ने ने अक्टूबर के अंत तक क्वींस अपार्टमेंट में घर छोड़ दिया था। हत्या के दिन डोन्ने के दोस्त रोडनी दिनेश्वर से मिलने गया था। दोनों ने मूवी देखी और आराम किया। डोन्ने डोजॉय की बहन फनीता बरकत चाहती थीं कि डोन्ने उसे एक मौका दे लेकिन इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News