महाराष्ट्र में AAP की एंट्री: मुंबई में सीएम मान के साथ उद्धव ठाकरे फैमिली से मिले केजरीवाल, जानें क्या हुई बात

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2023 - 10:30 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से यहां बांद्रा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। केजरीवाल जब ‘मातोश्री' गये तो उस समय उनके साथ उनकी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और राघव चड्ढा भी थे। इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि क्योंकि चुनाव आयोग ने हाल में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाले गुट को ‘शिवसेना' नाम और ‘धनुष-बाण' चिन्ह आवंटित किया था।
PunjabKesari
पिछले साल जून में शिंदे के विद्रोह ने शिवसेना को विभाजित कर दिया था और ठाकरे की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिरा दिया था। शिंदे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद से मुख्यमंत्री बने थे। आप ने कहा है कि वह बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव लड़ेगी, जो पिछले साल की शुरुआत से ही होने हैं।
PunjabKesari
अविभाजित शिवसेना ने कई वर्षों तक देश के सबसे अमीर महानगरपालिका का नेतृत्व किया था, जबकि आप ने हाल में दिल्ली नगर निगम को भाजपा से हथिया लिया। ठाकरे और केजरीवाल दोनों ही भाजपा के कटु आलोचक हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News