8th Pay Commission: ग्रेड-पे 1800, 1900, 2000, 2400, 2800, 4200, 4600 पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? यहां देखें लिस्ट
punjabkesari.in Monday, Jul 28, 2025 - 05:42 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों को लंबे समय से जिस दिन का इंतजार है, उसकी आहट सुनाई देने लगी है। 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) चर्चा में है, और इससे जुड़े सवाल हर कर्मचारी के मन में हैं – क्या नया फिटमेंट फैक्टर होगा? सैलरी कितनी बढ़ेगी? और HRA व TA का क्या असर पड़ेगा?
इन्हीं सवालों का जवाब देने के लिए एक अनुमानित सैलरी कैलकुलेशन तैयार किया गया है, जिसमें फिटमेंट फैक्टर 1.92, X कैटेगरी शहरों के लिए 30% HRA, और Higher TPTA के तहत ट्रांसपोर्ट अलाउंस को ध्यान में रखा गया है।
ध्यान रहे, यह आंकड़े आधिकारिक नहीं हैं, लेकिन इससे आपको यह जरूर पता चल सकता है कि अगर 8वां वेतन आयोग लागू हुआ, तो आपकी मासिक आमदनी में किस स्तर तक इजाफा हो सकता है।
अनुमानित सैलरी ब्रेकअप – 8वें वेतन आयोग पर आधारित (फिटमेंट फैक्टर 1.92)
ग्रेड पे ₹1800 (Level-1)
वर्तमान बेसिक वेतन: ₹18,000
संशोधित बेसिक वेतन: ₹34,560
HRA (30%): ₹10,368
TA: ₹1,350
ग्रॉस सैलरी: ₹46,278
नेट सैलरी: ₹42,572 (NPS + CGHS कटौती के बाद)
ग्रेड पे ₹1900 (Level-2)
बेसिक: ₹19,900 → नया: ₹38,208
HRA: ₹11,462 | TA: ₹1,350
ग्रॉस: ₹51,020 | नेट: ₹46,949
ग्रेड पे ₹2000 (Level-3)
बेसिक: ₹21,700 → नया: ₹41,664
HRA: ₹12,499 | TA: ₹3,600
ग्रॉस: ₹57,763 | नेट: ₹53,347
ग्रेड पे ₹2400 (Level-4)
बेसिक: ₹25,500 → नया: ₹48,960
HRA: ₹14,688 | TA: ₹3,600
ग्रॉस: ₹67,248 | नेट: ₹62,102
ग्रेड पे ₹2800 (Level-5)
बेसिक: ₹29,200 → नया: ₹56,064
HRA: ₹16,819 | TA: ₹3,600
ग्रॉस: ₹76,483 | नेट: ₹70,627
ग्रेड पे ₹4200 (Level-6)
बेसिक: ₹35,400 → नया: ₹67,968
HRA: ₹20,390 | TA: ₹3,600
ग्रॉस: ₹91,958 | नेट: ₹84,711
ग्रेड पे ₹4600 (Level-7)
बेसिक: ₹44,900 → नया: ₹86,208
HRA: ₹25,862 | TA: ₹3,600
अनुमानित टैक्स व कटौतियों के बाद
ग्रॉस: ₹1,15,670 | नेट: ₹99,739