मिजोरम के स्कूलों में म्यांमार के 6,195 छात्र

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 05:26 AM (IST)

आइजोल: गृहयुद्ध से भागे म्यांमार के 6,195 बच्चे मिजोरम के स्कूलों में पढ़ रहे हैं। राज्य की राजधानी आइजोल में अधिकारियों ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार से शरण लेने वाले ज्यादातर छात्र सरकारी स्कूलों में हैं। कुछ निजी संस्थानों में भी पढ़ रहे हैं। 

मिजोरम म्यांमार के साथ 510 किलोमीटर की सीमा सांझा करता है। पूर्वोत्तर राज्य में लगभग 40,000 म्यांमार शरणार्थियों में से अधिकांश चिन समुदाय के हैं, जो जातीय रूप से मिजोरम के प्रमुख मिजो लोगों से संबंधित हैं। अधिकारियों ने कहा, ‘‘हमारे स्कूलों में नामांकित म्यांमार के बच्चों का आंकड़ा बदलता रहता है। 2021 में, पड़ोसी देश के कुल 6,195 बच्चों को मिजोरम के स्कूलों में नामांकित किया गया था।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News