इस Bollywood Actress की मां के घर से चोरी हुए लाखो के जेवर और महंगी घड़ियां, लॉकर तोड़ने वाली...

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 09:48 AM (IST)

Raveena Tandon Mother Jewellery Stollen : बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की मां के घर से करीब 25 लाख रुपये के कीमती जेवर और महंगी घड़ियां चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई की जुहू थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले की मुख्य आरोपी 47 वर्षीय महिला राशि छाबड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला पर टंडन परिवार का भरोसा जीतकर तिजोरी (लॉकर) तोड़ने और लाखों का माल पार करने का आरोप है।

PunjabKesari

वहीं पुलिस की जांच और दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी राशि छाबड़िया साल 2020 से टंडन परिवार के संपर्क में थी। वह रवीना टंडन की 86 वर्षीय बुजुर्ग मां की देखभाल करने और उनके लिए खाना बनाने के बहाने अक्सर घर आया-जाया करती थी। लंबे समय तक साथ रहने के कारण उसने परिवार का पूरा विश्वास जीत लिया था। इसी का फायदा उठाकर उसने घर की अलमारी में रखे लॉकर को तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती गहने और दो बेहद महंगी घड़ियां चुरा लीं।

यह भी पढ़ें: गहरे प्यार में बदल गई दो सहेलियों की दोस्ती, तो एक ने चेंज करवा लिया अपना जेंडर, अब रचाई शादी, Video Viral

ऐसे हुआ था चोरी का खुलासा

रिपोर्ट के अनुसार टंडन परिवार को इस चोरी का पता पिछले साल 2 अक्टूबर को दशहरा त्योहार से ठीक पहले चला जब उन्होंने त्योहार की तैयारी के लिए लॉकर चेक किया। गहने और घड़ियां गायब देखकर जब परिवार ने हाउस हेल्प (राशि) से कड़ाई से पूछताछ की तो पहले उसने साफ इनकार कर दिया लेकिन जब दोबारा पूछताछ हुई तो उसने डरकर दोनों महंगी घड़ियां तो लौटा दीं पर गहनों के बारे में झूठ बोला कि उसने जेवर जगदीश नाम के किसी व्यक्ति को दिए हैं और वह जल्द ही उन्हें वापस लाकर दे देगी।

PunjabKesari

झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

जब परिवार को यकीन हो गया कि आरोपी महिला गहने वापस नहीं करने वाली है और सिर्फ बहाने बना रही है तो उन्होंने कानूनी कदम उठाने का फैसला किया। रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े जाने के डर से आरोपी राशि छाबड़िया ने कथित तौर पर परिवार के सदस्य राजीव को धमकी भी दी कि अगर गहने लौटाने के लिए ज्यादा दबाव बनाया तो वह उन्हें नशीले पदार्थों (Drugs) के झूठे मामले में फंसा देगी।

PunjabKesari

धमकी और धोखाधड़ी से तंग आकर परिवार ने आखिरकार 19 मई को मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में आधिकारिक तौर पर एफआईआर (FIR) दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और 21 मई को आरोपी केयरटेकर राशि छाबड़िया को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर वह 29 मई तक पुलिस हिरासत में रही। जुहू पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि चोरी किए गए बाकी के जेवर और मुख्य आरोपी जगदीश का पता लगाकर शत-प्रतिशत माल बरामद किया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News