आपने कुछ भी ऐसा नहीं कहा जो लाखों दिलो को ठीक कर सके, Protest के बीच Dia Mirza ने PM मोदी से किया सीधा सवाल

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 06:30 PM (IST)

Dia Mirza on cjp protest : छात्रों  प्रदर्शन को लेकर जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारों, जिनमें सलमान खान और आलिया भट्ट जैसे नाम भी शामिल हैंम ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी, वहीं अदिकांश पोस्ट में छात्रों की मांगों को लेकर सर्कार से सीधे सवाल नहीं किए गए। इसी बीच अभिनेत्री दिया मिर्जा ने अलग रुख अपनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र से खुलकर सवाल किए। दिया ने परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया को लेकर अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को बोलने में 47 दिन लग गए और उनके ब्यान में उन परिवारों, छात्रों और लंबे समय तक भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों के  प्रति अपेक्षित संवेदनाएं नहीं दिखीं।

अभिनेत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान में उन्हें संवेदनशीलता की कमी महसूस हुई।  उन्होंने उठाया कि जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को खो दिया, उनके प्रति शोक या सहानुभूति का एक भी शब्द क्यों नहीं कहा गया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि कई हफ्तों तक भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों और अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने वाले युवाओं के साहस और संघर्ष का जिक्र भी बयान में क्यों नहीं किया गया।

दीया ने सरकार से पूछा सीधा सवाल 
शुक्रवार को दिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर दिए गए संबोधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा की इस बयान में उन छात्रों और परिवारों के  प्रति अपेक्षित संवेदनशीलता नजर नहीं आई, जो इस पूरे विवाद से प्रभावित हुए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dia Mirza Rekhi (@diamirzaofficial)

इसी के साथ दिया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि- “जिन माता-पिता ने अपने बच्चे खो दिए हैं, जिन बच्चों की मौत हो गई है, अपने अधिकारों की मांग करने वाले छात्रों के अविश्वसनीय साहस, सोनम जी और हफ्तों तक भूख हड़ताल पर रहे छात्रों के प्रति सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं. सर, यह कितना मुश्किल हो सकता है ?

 पी.एम की देरी पर भी उठाए सवाल 
इसी के साथ उन्होंने मोदी से भी सीधा सवाल कर दिया- आपको कुछ कहने में 47 दिन लग गए और अब जब आपने कहा है, तो आपने कुछ नहीं कहा. ऐसा कुछ नहीं जो लाखों टूटे हुए दिलों को ठीक कर सके.”

फैंस ने की दिया मिर्जा की तारीफ 
उनकी इस पोस्ट के बाद से हर कोई उनकी बेबाकी की तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर हर यही कह रहा है कि हिम्मत हो तो दिया जैसी। क्योंकि मोदी जी से सीधा सवाल करना कोई आसान बात नहीं है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News