24 Carat और 22 Carat गोल्ड हुआ सस्ता...अचानक गिरी किमतें, देखें नए रेट्स
punjabkesari.in Tuesday, Apr 15, 2025 - 07:31 AM (IST)
नेशनल डेस्क: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव अब आम बात हो गई है, लेकिन सोमवार की सुबह जो खबर आई, वो गोल्ड लवर्स के चेहरे पर मुस्कान जरूर ले आई। दिल्ली, मुंबई से लेकर लखनऊ, जयपुर और अहमदाबाद तक आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप भी लंबे समय से सोने की खरीदारी टाल रहे थे, तो अब मौका है कि एक बार फिर बाज़ार का रुख कर लें।
आज सोने की कीमतों में कितनी गिरावट?
अधिकतर शहरों में 24 कैरेट सोना ₹160 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, वहीं 22 कैरेट गोल्ड में ₹150 की गिरावट देखी गई है। आइए एक नजर डालते हैं प्रमुख शहरों के ताजा रेट्स पर:
प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (Per 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट कीमत (₹) | गिरावट (₹) | 22 कैरेट कीमत (₹) | गिरावट (₹) |
|---|---|---|---|---|
| दिल्ली | 95,660 | -160 | 87,770 | -150 |
| मुंबई | 95,510 | -160 | 87,550 | -150 |
| लखनऊ | 95,660 | -160 | 87,770 | -150 |
| पटना | 95,560 | -140 | 87,600 | -150 |
| जयपुर | 95,660 | -160 | 87,770 | -150 |
| नोएडा | 95,660 | -160 | 87,770 | -150 |
| इंदौर | 95,560 | -140 | 87,600 | -150 |
| कानपुर | 95,660 | -160 | 87,770 | -150 |
| गाजियाबाद | 95,660 | -160 | 87,770 | -150 |
| गुरुग्राम | 95,660 | -160 | 87,770 | -150 |
| मेरठ | 95,660 | -160 | 87,770 | -150 |
| अहमदाबाद | 95,560 | -140 | 87,600 | -150 |
