दिल्ली में लड़की की पिटाई का मामला: Video बनाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 15, 2018 - 04:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के एक पुलिसकर्मी के बेटे द्वारा लड़की की कथित तौर पर बुरी तरह से पिटाई करने वाली घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय अली हसन और 30 वर्षीय राजेश के तौर पर हुई है। हसन हस्तसाल मार्ग पर बने एक कॉल सेंटर का मालिक है, जहां पिटाई का वायरल वीडियो कथित तौर पर शूट किया गया और दूसरा आरोपी राजेश उसी कॉल सेंटर में चपरासी का काम करता है।  
     PunjabKesariमुख्य आरोपी 21 वर्षीय रोहित तोमर को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के उस ट्वीट के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसमें उन्होंने वीडियो के उनके संज्ञान में आने की जानकारी दी और दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को मामले में जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। पुलिस ने कहा कि दो महिलाओं की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। इनमें से एक मामला आपराधिक धमकी देने और छेड़छाड़ का है और दूसरा मामला बलात्कार का है।  
    PunjabKesari

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पहला मामला तोमर की एक महिला मित्र की शिकायत पर गुरुवार को पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर पुलिस थाने में दर्ज किया गया। लड़की का आरोप है कि तोमर ने उसे यह वीडियो दिखाया था, जिसमें वह एक लड़की की पिटाई करते हुए दिख रहा था। तोमर ने अपनी बात न मानने पर उसे भी कथित तौर इसी तरह के अंजाम की धमकी दी थी।

PunjabKesari
दूसरा मामला उत्तम नगर पुलिस थाने में एक अन्य महिला ने दर्ज कराया जो वीडियो में दिख रही है। शुक्रवार को पुलिस के पास पहुंचकर महिला ने आरोप लगाया कि दो सितंबर को तोमर ने उसे अपने दोस्त के दफ्तर में बुलाया और उससे बलात्कार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उत्तम नगर मामले की आगे की जांच के लिए अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर रोहित को गिरफ्तार किया जाएगा। रोहित तोमर दिल्ली पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार तोमर का बेटा है।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News