VIRAL: जनरल नॉलेज में भी कच्चे निकले ट्रंप, भारतीय लड़की ने एेसे लगा दी क्लास

punjabkesari.in Sunday, Dec 02, 2018 - 04:27 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी जुबान फिसलने के लिए बदनाम हैं। वह कहीं भी कुछ  भी बोल देते हैं। कभी वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को उनकी औकात दिखाने की बात करते हैं तो कभी किसी विकलांग शख्स का सरेआम मजाक उड़ा देते हैं। हाल ही में  ट्रंप एक बार फिर ट्वीट पर बेतुका बयान दे कर विवादों में फंस गए हैं । लेकिन इस बार एक भारतीय लड़की ने  उनकी जमकर क्लास लगा दी। ट्रंप ने ट्वीट में लिखा कि क्रूर ठंड विस्फोटक बन रही है। सभी रिकॉर्ड टूट सकते हैं। ग्लोबल वार्मिंग वाली बात का क्या हुआ?

 दरअसल, ये ट्वीट ट्रंप का तब आया जब वॉशिंगटन का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं ट्रंप के ट्वीट पर आस्था नाम की भारतीय लड़की ने जवाब देते हुए लिखा कि मैं आपसे 54 साल छोटी हूं। अभी हाईस्कूल पास किया है वो भी औसत अंकों से। लेकिन मैं ये बता सकती हूं कि मौसम और वातावरण दोनों अलग-अलग हैं। अगर आपको इसको समझने में मदद चाहिए तो मैं आपको इनसाइक्लोपीडिया दे सकती हूं, जो दूसरी क्लास से मेरे पास है

सिर्फ आस्था ही नहीं  और भी बहुत लोग हैं जिन्हें जिन्हें ट्रंप का ये मजाक बुरा लगा।  बता दें कि मौसम और जलवायु के बीच एक बड़ा अंतर यह है कि मौसम रोज बदलता है, एक पल में बदल सकता है। जबकि जलवायु वर्षों बाद बदलती है। ट्रंप के इस ट्वीट से साबित हो गया कि जनरल नॉलेज में वो कितने कच्चे हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News