विदेश में छुट्टी मनाने गए 1300 भारतीयों ने कटाई देश की नाक

punjabkesari.in Thursday, Oct 04, 2018 - 03:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जब हम अपने देश को छोडकर दूसरे देश जाते हैं तो वहां अपने व्यवहार अपने काम के जरिए अपने देश की संस्कृति को प्रस्तुत करते हैं। लेकिन कुछ लोग इस बात को नही समझते। वो भूल जाते हैं कि उनकी हरकत से न केवल उनका या उनके घर का बल्कि उनके देश का नाम भी खराब होता है। ऐसा ही कुछ किया ऑस्ट्रेलिया में क्रूज पर छुट्टियां मनाने गए 1300 भारतीयों ने जिनकी एक हरकत से देश को शर्मिंदा होना पडा।
PunjabKesari
दरअसल एक भारतीय तंबाकू कंपनी के 1300 स्टाफ रॉयल कैरेबियन सी में क्रूज पर छुट्टियां मनाने गए थे जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। क्रूज पर देर रात तक पार्टी की। पार्टी में डांस के लिए खास तौर पर अर्धनग्न कपड़ों में डांसर बुलाई गई थी। यही नहीं भारतीय दल ने डांस टीम के साथ पूल डेक पर हंगामा मचाया और बार और बफे पर भी टूट पड़े। लगभग 3 हजार की क्षमता वाले इस क्रूज पर कर्मचारियों ने कब्जा जमा लिया जिस कारण बाकी लोगों को भारी पेरशानी का सामना करना पडा। अन्य यात्रियों ने भारतीय दल के व्यवहार की काफी आलोचना की। 

PunjabKesari
कुछ यात्रियों ने एक इंटरव्यू में बताया कि तीन दिन की यात्रा में भारतीय कर्मचारी हर रात कुछ बार डांसर को लेकर आते थे। भारतीय दल इनके साथ डेक पर देर रात तक हंगामा करते थे। भारतीयों ने डांसर के साथ अभद्र व्यवहार भी किया और उनकी तस्वीर और डांस का विडियो अपने फोन में शूट किया।  खबरों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद क्रूज कंपनी से यात्रियों का पैसा रिफंड कर दिया।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News