10 Gram 24K/22K Price: सोना-चांदी के दाम में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में 24K और 22K के ताजा रेट जानें

punjabkesari.in Monday, Jan 12, 2026 - 09:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर में सोने और चांदी के दाम आज तेजी के साथ बढ़े हैं। जबकि भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में ट्रेड कर रहा है, कमोडिटी मार्केट हरे रंग में नजर आ रहा है। 10 ग्राम सोने की कीमत आज 1,41,340 रुपये तक पहुंच गई है, जो कि 1,940 रुपये की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी के दाम भी तेजी दिखाते हुए 2,62,240 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गए हैं।

दिल्ली में सोने-चांदी के भाव

राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत आज 1,40,770 रुपये रही। चांदी खरीदने के लिए आपको 2,60,850 रुपये प्रति किलोग्राम खर्च करने होंगे।

मुंबई में रेट

आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सोना और चांदी के दाम बढ़े हैं। खबर लिखे जाने तक 10 ग्राम सोने का भाव 1,41,029 रुपये और चांदी का दाम 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम था। विशेषज्ञों का कहना है कि सोना-चांदी की कीमतों में यह तेजी निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर भी पैदा कर रही है, खासकर शादी और त्योहार के सीजन में।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News