मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस माला से करें मंत्रों का उच्चारण

punjabkesari.in Tuesday, Dec 21, 2021 - 05:45 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सनातन धर्म में जितना पूजा पाठ को शुभदायक बताया गया है, उतना ही लाभदायक माना गया है मंत्र जाप करना। कहा जाता जिस तरह पूजा पाठ करने से व्यक्ति को लाभ की प्राप्ति होती है, ठीक उसी तरह मंत्र जाप करने से भी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है, साथ ही साथ हर प्रकार की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। लेकिन मंत्रों का जप करने के लिए सही माला का चयन करना भी बेहद जरूरी होता है। धार्मिक और ज्योतिष शास्त्रों में प्रत्येक देवी-देवता के मंत्रों का जप के लिए विभिन्न मालाओं के बारे में बताया गया है। जिसके बारे में आज हम बात कर रहे हैं वो है स्फटिक की माला। ज्योतिष शास्त्री बताते हैं कि जीवन में धन-धान्य की कमी को दूर करने के लिए स्फटिक की माला से मंत्रों का जप करना चाहिए। 

सबसे पहले यहां जानें स्फटिक मंत्र- 

स्फटिक मंत्र-
‘पंचवक्त्र: स्वयं रुद्र: कालाग्निर्नाम नामत:’

धार्मिक शास्त्रों में किए उल्लेख के अनुसार जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए स्फटिक की माला बहुत ही चमत्कारी मानी जाती है। बता दें कि स्फटिक एक रंगहीन, पारदर्शी, स्पष्ट पत्थर है, जो सफेद रंग का चमकदार होता है। कांच की तरह दिखने वाले क्रिस्टलीय पत्थर की कटिंग बीड्स बनाकर भी माला बनाई जाती है। स्फटिक बर्फीले पहाड़ों पर बर्फ के नीचे टुकड़ों के रूप में पाया जाता है। 

स्फटिक की माला के लाभ
माना जाता है कि स्फटिक की माला से जाप करने पर शुक्र ग्रह की शुभता मिलती है। 
जिस किसी की कुंडली में शुक्र ग्रह खराब दशा में हो और अशुभ फलों की प्राप्ति हो रही हो तो इस माला से शुक्र के मंत्रों का जप करना चाहिए।  
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए स्फटिक की माला से जप करना चाहिए। तो वहीं मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती के मंत्रों का जाप भी स्फटिक की माला से करना लाभकारी बताया गया है। 
मुख्य रूप से आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए शुक्रवार के दिन स्फटिक की माला से मां लक्ष्मी के मंत्र का जप करना चाहिए। 
तो वहीं जिस मैरिड कपल में कलह क्लेश आदि हो तो स्फटिक की माला से मंत्र जप करने से दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News