Narasimha Jayanti 2025: नृसिंह भगवान की जयंती पर करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, खुशहाल जीवन की होगी एंट्री

punjabkesari.in Sunday, May 11, 2025 - 08:28 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Narasimha Jayanti 2025: नृसिंह जयंती का पर्व हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु ने नरसिंह रूप में अवतार लिया था और अपने परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा करते हुए अधर्मी हिरण्यकशिपु का संहार किया था। यह पर्व हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नृसिंह भगवान की पूजा और मंत्र जाप से सभी कष्ट, भय और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। नृसिंह जयंती पर भगवान नृसिंह की पूजा से जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। यह दिन विशेष रूप से भय, अनिष्ट, शत्रु बाधा और रोग नाश के लिए पूजा-अर्चना का महत्त्व रखता है। नृसिंह भगवान को बल, साहस और विजय का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से भगवान नृसिंह के मंत्रों का जाप करने से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है।

PunjabKesari Narasimha Jayanti 2025

Chant these Mantras इन मंत्रों का करें जाप 

क्ष्रौं

ॐ क्ष्रौं ॐ

आं ह्रीं क्ष्रौं क्रौं हुं फट्

जय-जय श्रीनृसिंह

ॐ श्री लक्ष्मी-नृसिंहाय'

ॐ क्ष्रौं महा-नृसिंहाय नम:

ॐ क्ष्रौं नमो भगवते नरसिंहाय

ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।  
नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युमृत्युं नमाम्यहम्॥  

ॐ नृसिंहाय विद्महे वज्रनखाय धीमहि।  
तन्नो सिंह: प्रचोदयात्॥  

नृसिंहः मे शिरः पातु लोकरक्षार्थ सम्भवः।  
सर्वगोऽपि स्तम्भवासः फालं मे रक्षतु ध्वनिः॥  

PunjabKesari Narasimha Jayanti 2025

Benefits of chanting Lord Narasimha Mantra नृसिंह भगवान के मंत्र जाप के लाभ

यदि जीवन में शत्रुओं का प्रकोप हो या कोई शत्रु अनावश्यक रूप से परेशान कर रहा हो, तो नृसिंह मंत्र का जाप अत्यंत प्रभावी माना गया है।

मंत्र जाप से शत्रुओं का नाश होता है और विजय प्राप्त होती है।

नृसिंह भगवान को आयु, बल और साहस का प्रतीक माना जाता है।

नियमित रूप से नृसिंह कवच का पाठ करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

नृसिंह मंत्र का जाप स्वास्थ्य लाभ के लिए भी किया जाता है।

PunjabKesari Narasimha Jayanti 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News