हनीमून पर पति के सामने रखी अजीबाेगरीब शर्त, सत सामने अाया ताे उड़े हाेश!

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2016 - 03:22 PM (IST)

इंदौरः फेसबुक पर दोस्ती, प्यार और शादी की बात तो आम है, लेकिन यहां मामला दो देशों और दो लड़कियों के बीच का है। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली एक युवती की बांग्लादेश की रहने वाली एक लड़की से फेसबुक पर दोस्ती हाे गई। चैटिंग और मोबाइल पर बातचीत के दौरान दाेनाें का प्यार दिन ब दिन परवान चढ़ने लगा। इस बात की भनक लगने पर इंदौर की रहने वाली लड़की के परिवारवालाें ने उसकी जबरन शादी करवा दी। लेकिन हनीमून के दौरान वह पति को बंद कर बांग्लादेशी लड़की के साथ भाग गई। बात पुलिस तक पहुंची ताे दोनोंलड़कियाें की प्रेम कहानी सामने आई। 

फेसबुक पर हुई थी दाेस्ती
पुलिस के अनुसार, इंदौर की एमबीए छात्रा नयना की 2012 में फेसबुक पर बांग्लादेश की जन्नत पिता सनाउल्लाह से दोस्ती हो गई। जन्नत के पिता सनाउल्लाह ढाका में व्यापारी हैं। जन्नत परिवार छोड़कर 2013 में वीजा पर इंदौर आ गई। इंदौर में रहने के लिए उसने आईआईएम के पास एक निजी कॉलेज में बीबीए में एडमिशन ले लिया। नयना और जन्नत साथ रहने लगीं। नयना उसके साथ तीन-चार बार ढाका भी गई।

हनीमून पर रखी अजीबाेगरीब शर्त
इन सबसे अंजान परिवारवालों ने जब नयना की शादी का फैसला लिया तो दोनों ने जमकर विरोध किया। परिवारवालों को माजरा समझ आया, ताे उन्होंने सोचा कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा। शादी के लिए नयना ने शर्त रखी कि जन्नत उसके साथ ही रहेगी। अप्रैल 2015 में उसकी शादी प्रिंटिंग प्रेस का काम करने वाले महेश से हो गई। नयना ने पति से हनीमून के लिए गोवा चलने की जिद की और कहा कि साथ में जन्नत भी होगी। पत्नी की जिद को पति ने मान लिया और तीनों गोवा चले गए। 

अंतरंग वीडियो अाए सामने
गाेवा में नयना ने महेश काे जब अपने करीब नहीं आने दिया तो उसे सारा माजरा समझ में आया। उसने नयना पर जन्नत को छोड़ने का दवाब डाला, जिसके बाद उसने  महेश पर प्रताड़ना का आरोप लगा दिया। परिजन ने बताया कि जन्नत ने नयना का नंबर बीवी के नाम से सेव किया है। दोनों के बहुत ही अंतरंग वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं। सभी पति-पत्नी के रिश्ते सुधारने के लिए काफी कवायद कर चुके हैं, लेकिन बात नहीं बनी। फिलहाल जन्नत हॉस्टल में और नयना मायके में रह रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News