भोपाल सेक्स रैकेट: किसी को बहन तो किसी को प्रेमी ने बेचा

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2015 - 02:56 PM (IST)

भोपाल: भोपाल में भांडाफोड़ हुए सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़कियों के पिछे उनके अपने ही थे जिन्होंने उन्हें इस धंधे में धकेला। इनमें से किसी को प्रेमी ने धोखा देकर बेच दिया तो किसी को अपनी ही बहन ने ही बेट दिया। इनमें से एक लड़की ने जिसके भरोसे पर घर छोड़ा था, उसी प्रेमी ने धोखा दे दिया। उसके मुताबिक प्रेमी ने उसे धोखा दिया और बेच दिया।

यहां एक महिला ने उसे खरीद लिया। उसने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और उसे देह व्यापार में उतार दिया। लड़की के मुताबिक, वह तीन साल से ये काम कर रही है। उसे डर था कि प्रेमी द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद परिवार उसे स्वीकार नहीं करेगा।

बता दें कि बुधवार को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के एक क्षेत्र से पुलिस ने चार युवक, तीन युवतियों और एक महिला को हिरासत में लिया था। लड़कियां छिंदवाड़ा और मुंबई की रहने वाली थीं। होशंगाबाद की लक्ष्मीबाई मीणा उनसे देह व्यापार करवाती थी।

गुरुवार को आरोपियों को सीजेएम डी.के. दांगी के सामने पेश किया। उन्होंने सभी को जेआर (ज्यूडिशियल रिमांड) पर जेल भेज दिया है। आरोपियों की तरफ से जमानत आवेदन पेश किया गया। इस पर सीजेएम ने सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी। चर्चित केस के आरोपियों को देखने के लिए सीजेएम कोर्ट के बाहर मजमा लगा रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News