प्रशांत महासागर में अमरीकी नेवी का विमान क्रैश

punjabkesari.in Wednesday, Nov 22, 2017 - 03:07 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीकी नेवी का एक विमान आज प्रशांत महासागर में क्रैश हो गया। इसमे 11 लोग सवार थे। न्यूज एजैंसी एपी के मुताबिक यह विमान एयरक्राफ्ट कैरियर रोनाल्ड रीगन की पर जा रहा था, जो फिलहाल फिलिपींस सागर में तैनात है। 

सेवन्थ फ्लीट ने  इसकी पुष्टि की है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रीगन क्रू खोजबीन के अलावा राहत एवं बचाव कार्य चला रहा है। विमान में सवार लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News