2040 तक 100% स्वदेशी युद्धपोतों के निर्माण करना चाहती है इंडियन नेवी

punjabkesari.in Wednesday, May 01, 2024 - 04:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इंडियन नेवी यानि की भारतीय नौसेना 2040 तक युद्धपोतों के निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करना चाहते हैं। सेना का यह लक्ष्य समुद्री रक्षा में भारत की strategic autonomy के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि भारत में युद्धपोतों का निर्माण किया जाता है, लेकिन नौसेना अभी भी आयतित घटकों पर निर्भर है।  

नौसेना को इस लक्ष्य को पूरे होने की उम्मीद है। उन्हें उम्मीद है कि 2040 तक वे 100% भारतीय सामग्री वाले युद्धपोतों का निर्माण कर सकेंगे। इनके निर्माण में केवल उन घटकों का प्रयोग होगा, जो भारत में तैयार किए होंगे। इस कदम से विदेशी आपूर्तिकताओं पर निर्भरता कम होगी और महत्वपूर्ण उपकरणों की खरीद संभावित व्यवधानों को कम करके भारत की समुद्री सुरक्षा स्थिति मज़बूत करेगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News