जापानी नौसेना के दो हेलीकॉप्टर प्रशांत महासागर में गायब, सेना ने जताई यह आशंका

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2024 - 07:52 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल के दो हेलीकॉप्टर के रात के समय प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तोक्यो के दक्षिण में प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि दो एसएच-60के हेलीकॉप्टर में चालक दल के चार-चार सदस्य सवार थे और शनिवार देर रात तोक्यो के दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में तोरीशिमा द्वीप के पास उनसे संपर्क टूट गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News