घर में रहने वाली छिपकली भी बताती है कैसा होगा भविष्य

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2016 - 11:46 AM (IST)

ज्योतिष के अनुसार दैनिक जीवन में बहुत सारे ऐसे संकेतों के बारे में बताया गया है जिनसे हमें अंदाजा हो जाता है कि भविष्य में कैसा समय होगा जैसे छिपकली के शरीर पर गिरने से भी शुभ-अशुभ प्रभावों के बारे में जाना जा सकता है। ज्‍योतिष के अनुसार छिपकली का पुरुषों के बाएं अंगों व महिलाअों के दाहिने अंगों पर गिरना अशुभ माना जाता है अौर पुरुषों के दाएं अंगों व स्त्रियों के बाएं अंगों पर गिरना शुभ होता है। जब छिपकली शरीर के किसी अंग पर गिरे तो उस स्थान को पानी से धो लें या नहा लें क्योंकि उसके शरीर में जहरीला पदार्थ होता है। जब वह किसी पर गिरती है तो अपने शरीर का जहर अापकी त्वचा पर छोड़ देती है।

 

- माथे पर छिपकली के गिरने से धन मिलने की संभावना बढ़ती है।

 

- बालों पर छिपकली का गिरना मौत आने का संकेत है।

 

- दाएं कान पर छिपकली के गिरने से गहनों की प्राप्ति होती है अौर बाएं कान पर गिर जाए तो आयु में वृद्धि होती है।

 

-  छिपकली का नाक पर गिरना भाग्‍योदय का सूचक होता है अौर मुख पर गिरने से स्वादिष्ट खाने की प्राप्ति होती है।

 

-  यदि छिपकली बाएं गाल में गिरे तो पुराने मित्र से भेंट होती है अौर दाएं गाल में गिरे तो आयु में बढ़ोतरी होती है। 

 

- गर्दन पर छिपकली गिरे तो प्रसिद्धि मिलती है।

 

- दाईं आंख पर छिपकली का गिरना मित्र भेंट अौर बाईं आंख पर गिरने से शीघ्र बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है।

 

- पीठ के मध्य छिपकली के गिरने से घर में विरोध होता है।

 

-  पीठ के दाईं अोर छिपकली का गिरना सुख की प्राप्ति अौर बाईं अौर गिरना बीमारियों के आगमान का सूचक है।

 

- छिपकली दाएं कंधे पर गिरे तो जीत हासिल होती है अौर बाईं अोर गिरने से नए दुश्मन बनते हैं।

 

- बाजू के दाईं अोर छिपकली का गिरना लक्ष्मी प्राप्ति अौर बाईं अोर गिरने से धन छिन जाने की चिंता बढ़ जाती है।

 

- छिपकली का सीने के दाहिने भाग पर गिरना खुशियों के आगमन अौर बाएं भाग पर गिरना घर में ज्यादा कलह होने का सूचक है।

 

- यदि छिपकली पेट पर गिरे तो गहनों की प्राप्ति होती है।

 

- कमर के मध्य छिपकली के गिरने से धन लाभ होता है अौर नाभि पर गिरे तो इच्छाएं पूरी होती है।

 

- छिपकली के दाईं जांघ पर गिरने से सुख मिलता है अौर बाईं जांघ पर गिरने से शारीरिक कष्ट होता है। 

 

- दाएं घुटने पर छिपकली के गिरने से यात्रा का मौका मिलता है यदि बाएं घुटने पर गिरे तो बुद्धि हानि होती है।

 

- दाहिने पैर पर छिपकली गिरना यात्रा लाभ अौर बाएं पैर पर गिरने से घर में कलह, दुख अौर बीमारी का आगमन होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News