ज्योतिष की राय: लड़कियों की हसीन जुल्फों में छुपे हैं गहरे राज, रहें संभल कर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 23, 2016 - 03:31 PM (IST)

ज्योतिषशास्त्री मानते हैं की किसी भी महिला अथवा पुरूष की शारीरिक बनावट को देखकर उनके गुण अथवा अवगुण जाने जा सकते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार महिलाओं के बालों को देखकर उनकी हसीन जुल्फों में छिपे गहरे राज जाने जा सकते हैं इसलिए जरा संभल कर रहें।

टैरो कार्ड भविष्यफल: मन में चल रही है जिज्ञासा, चुटकियों में पाएं हल

नेचुरल गोल्डन बालों वाली लड़कियां सीधी-साधी और कुशाग्र स्वभाव की होती हैं। उनका शरीर कमजोर होता है इस वजह से वह सदा परेशान रहती हैं।

काले और सीधे बालों वाली लड़कियां शुद्ध विचारों की होती हैं। यह किसी भी बात को घुमा-फिराकर नहीं करती।

ब्राइट रेड कलर के बालों वाली लड़कियां बहुत तेज होती हैं। यह किसी की भी भावनाओं को पलक छपकते ही भांप जाती हैं। ऐसी लड़कियों से संभल कर रहें। 

काले और घुंघराले बालों वाली लड़कियां जीवन के प्रति आशावान होती हैं। 

भूरे बालों वाली महिलाएं जोशीली और रसिक होती हैं। प्रेम में धोखा खाती हैं। खुले विचारों के साथ जीने वाली, जिम्मेदारियों को पूरी जिमेदारी से निभाने वाली होती हैं।

जिन लड़कियों के बाल डार्क ब्राउन और सोफ्ट होते हैं वे सभी की मन पंसद होती हैं। किसी को अपने मोहपाश में बांधना इन्हें अच्छी तरह आता है। इनमें आत्मविश्वास तो कुटकुट कर भरा होता है लेकिन यह संवेदनशील भी बहुत होती हैं।

घने और लहरदार बालों वाली लड़कियां स्वभाव से अड़ियल,अपने मन की करने वाली और रोमांटिक नेचर की होती हैं।

हल्के घुंघराले बालों वाली लड़कियां तेज-तर्रार, चुस्त और चालाक स्वभाव की होती हैं। इनका स्वभाव कामुक होता है उन्हें बोलने और करने में अधिक समय नहीं लगता।

सोफ्ट, पतले और रेशमी ‌बालों वाली लड़कियां नेक और सच्चे दिल वाली होती हैं। यह किसी का बुरा करना तो दूर बुरा सोच भी नहीं सकती। इनसे मदद मांगने वाले कभी निराश नहीं होते।

* रूखे और बेजान बालों वाली लड़कियों का जीवन नीरस होता है लेकिन यह जीवन में जैसी भी परिस्थितियां आएं उनका डट कर सामना करती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News