घर में करेंगे प्रतिदिन ये काम, दूर होगा बुरा समय और छुटेगा अभाग्य का साथ

punjabkesari.in Thursday, May 05, 2016 - 11:51 AM (IST)

शास्त्रों के अनुसार प्रतिदिन घर में कुछ ऐसे काम करने चाहिए जिन्हें करने से बुरा समय दूर रहे और अभाग्य का साथ छूट जाए। आईए जानें कौन से हैं वो काम-

 
 
1. कुंडली से अशुभ राहु अौर कालसर्प दोष दूर करने के लिए घर में आने वाले मेहमानों को पीने के लिए ठंडा जल दें।
 
2.  मंदिर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मंदिर में स्थापित प्रत्येक चीज को प्रतिदिन साफ करें।
 
3. सुबह उठकर आंखे खोल कर सबसे पहले हथेलियों के दर्शन करने चाहिए। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि हाथों में सृष्टि के रचनाकार ब्रह्मा, धन की देवी लक्ष्मी और सुख एवं समृद्धि की देवी सरस्वती तीनों का वास होता है इसलिए सुबह-सुबह इन्हें देखना शुभ माना जाता है।
 
4. किचन अस्त-व्यस्त होने से भूमिगत दोष अौर धन की हानि होती है। महालक्ष्मी की कृपा पाने अौर मंगल दोष दूर करने के लिए प्रतिदिन रसोई को अच्छे से साफ करें। पहली रोटी गाय माता के लिए निकालें और आखिर वाली रोटी कुत्ते को दें।
 
5. पेड़-पौधों को प्रतिदिन जल देने व उनकी देखभाल करने से वातावरण स्वच्छ होता है साथ में बुध, शुक्र अौर चन्द्रमा ग्रहों के दोष भी दूूर होते हैं।
 
6. पुराणों के अनुसार मां तुल्य पूजनीय होने से धरती माता पर पग रखना भी त्रुटि (दोष) का कारण माना जाता है लेकिन मनुष्य जीवन भूमि स्पर्श से अछूता नहीं रह सकता इसलिए सुबह जब बिस्तर से उठें तो धरती माता पर पैर रखने से पहले उन्हें छू कर प्रणाम कर माफी मांगें। फिर भूमी पर अपने पैर रखें। ऐसा करने से सफलताएं और खुशहाली के रास्ते प्रशस्त होते हैं। 
 
8.  बड़ो का निरादर करने वालों से भाग्य निराश हो जाता है। बड़ो का आदर करें अौर प्रतिदिन उनके चरण स्पर्श करके उनसे आर्शीवाद प्राप्त करें।
 
9. सूर्य देवता को जल चढ़ाने से जहां मनुष्य का तेज बढ़ता है वहीं घर अौर समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News