Saturday Special: शनिदेव को अर्पित करें ये 5 चीजें, जो मांगोगे वो होगा पूरा

punjabkesari.in Saturday, May 11, 2024 - 08:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturday Special: शनि जो कि कर्मों के अनुसार फल देने वाले देवता हैं, यदि उनकी बुरी नजर पड़ जाए तो राजा भी भिखारी बन जाता है। शनिदेव को हर कोई प्रसन्न करना चाहता है। बता दें कि शनिवार का दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए सबसे उत्‍तम माना गया है। इस दिन शनिदेव की आराधना करने से शनि के अशुभ प्रभावों से राहत मिलती है। वहीं अगर इस दिन शनिदेव को कुछ चीजें अर्पित कर दी जाए। तो व्यक्ति जीवन हर कष्टों से मुक्ति पा लेता है।  तो आइए जानते हैं शनिदेव को कौन सी वस्तुओं अर्पित करना शुभ होता है। 

 सबसे पहली वस्तु का नाम है शमी के पत्ते। बता दें कि मान्यता है कि शनिदेव को शमी का पौधा अत्यंत प्रिय है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों पर शनि का प्रकोप हो उन्हें अपने घर में शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी सेवा करनी चाहिए। प्रत्येक शनिवार शमी के पौधे पर जल चढ़ाने से शनि के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है।  ऐसे में आपको बता दें कि शनिवार के दिन शनिदेव को शमी के पत्ते जरूर अर्पित करें।  इससे शनिदेव बेहद प्रसन्न होते हैं और शुभ फल देने लगते हैं। 

PunjabKesari Saturday Special

 दूसरी वस्तु जिसके बारे में हम बात करने जा रहे हैं उसका नाम है सरसों का तेल।  शनि और तेल का संबंध जगजाहिर है।  शनिदेव की पूजा में तेल का उपयोग प्रमुख तौर पर किया जाता है। यहां तक कि शनिदेव का अभिषेक भी तेल के साथ किया जाता है।  तो ऐसे में शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल जरूर चढ़ाएं साथ ही साथ शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे शनि दोष दूर होता है और शनि के शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

 अगली वस्तु है काले तिल।  ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव को काले तिल अति प्रिय है। शनिवार के दिन शनिदेव को काले तिल अर्पित करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 

PunjabKesari Saturday Special

काले तिल अलावा आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को काली उड़द की दाल अर्पित करना भी बेहद शुभ होता है।  शनिवार के दिन शनिदेव को काली उड़द की दाल चढ़ाएं या फिर काली उड़द की खिचड़ी का भोग लगाएं।  इससे आपको शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलेगी। 

तो वही शनिदेव को नीला और काला रंग बेहद प्रिय है  इसलिए शनिवार के दिन शनिदेव को नीले रंग के फूल चढ़ाएं। इससे आपके जीवन के कष्टों का निवारण होगा। 

PunjabKesari Saturday Special

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News