कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2016

punjabkesari.in Tuesday, Dec 15, 2015 - 02:20 PM (IST)

भ्रचक्र की छठी राशि कन्या अर्थात वर्गों दक्षिण दिशा की ओर संकेत देती है। आपके राशि के स्वामी बुध वनस्पति जगत पर आधिपत्य रखते हैं। साल 2016 के पहले दिन अर्थात शुक्रवार दिनांक 01.01.16 को प्रातः 11:48 पर धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 2016 के प्रारंभ से ही शनि आपकी राशि से तीसरे भाव वृश्चिक व गुरू आपकी राशि से बाहरवें भाव सिंह में गोचर करेंगे। रविवार दिनांक 31.01.16 से राहु आपकी राशि से बाहरवें भाव सिंह में व केतू आपकी राशि से छठे भाव कुंभ में प्रवेश करेंगे। साल 2016 शिक्षा प्रतियोगिता हेतु अत्यंत शुभ रहेगा। स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। पराक्रम में वृद्धि से कार्य क्षमता बढ़ेगी। भाग्य स्थिर रहेगा। आपको परिश्रम के अनुरूप फल प्राप्त होगा। धर्म के प्रति आस्था बढेगी। आप धर्म संगत कार्य करेंगे। यदाकदा स्वयं को उलझन में पाएंगे। निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। निजी जीवन में परेशानी का अनुभव करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं की वर्ष 2016 में आपके जीवन के हर क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

हेल्थ: आमतौर पर आप हमेशा गुड हेल्थ रखते हैं, पर साल 2016 में सितंबर से पहले तक का समय स्वास्थ्य हेतु ठीक नहीं रह सकता अर्थात वर्ष 2016 आपकी हैल्थ के लिए भी शुभ संकेत नहीं दे रहा है। मेंटल टेंशन व शारीरिक कष्ट भी संभव हैं। जैनेंद्रियों व पेट के निचले हिस्से में रोग, परेशानी या सर्जरी के योग बने हुए हैं। नर्वस सिस्टम संबंधित रोग भी उभर सकते हैं। गला, चेहरा, उदर व आंत से संबंधित शिकायत हो सकती है। कोई पुरानी बीमारी फिर से आपको परेशान कर सकती है। रीढ़ की हड्डी में दर्द के कारण आपको परेशानी हो सकती है। हेल्दी फूड लेने व फिजिकल एक्सरसाइज करने से इन प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं। अतः साल 2016 से अपनी हैल्थ का पूरी तरह से ख़्याल रखें व खाने-पीने पर भी विशेष ध्यान दें।

फैमिली: साल 2016 आपकी फैमिली लाइफ हेतु ठीक नहीं रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ अनबन होने के योग हैं। कुछ दिनों के लिए एक दूजे से दूर भी रहना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद होगा लेकिन परिजनो के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे, परंतु परिजनो के साथ भी वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। माता से सुख तथा ज़मीन जायदाद और वाहन के मामलों में लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध बिगड़ने की संभावनाएं प्रबल हैं अतः उनके साथ अच्छा व्यवहार बनाएं रखें। लाइफ पार्टनर के साथ विवाद का कारण आप दोनों के विचारों में असमानता हो सकती है। बड़े भाई के साथ वर्ष 2016 में विवाद की संभावनाएं अधिक हैं। छोटे भाई बहनों के साथ कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्त्पन्न हो सकती हैं।

रोमांस: लव रिलेशनशिप को लेकर साल 2016 अच्छा रहेगा। यदि आप विवाह योग्य हैं और उपयुक्त विवाह प्रस्ताव की प्रतीक्षा में हैं तो आपकी प्रतीक्षा में और विलम्ब हो सकता है पर रिश्ते को शुरू करना हेतु साल 2016 सबसे बेहतर है। साल 2016 में आपको भरपूर फिजिकल सुख मिलने वाला है। आप पार्टनर के साथ मौज-मस्ती भी करना पसंद करेंगे, जिससे आपको बहुत सुख मिलेगा। मैरिड लाइफ में आत्मिय सुखों की प्राप्ति होगी पर सितंबर से पहले तक नीजी रिश्तों में किसी प्रकार के कड़वाहट पैदा न होने दें। सितंबर से पहले लवर्स के बीच रिश्ता ख़राब हो सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो रिलेशनशिप से आपको अच्छा सुख मिलने वाला है परंतु साल 2016 में विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाएं रखना ज़रूरी है।

मनी: साल 2016 सीधे तौर पर फाइनेंशियल लॉस अंकित है। 2016 में यदा कदा आपको अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। गुरु के बारहवें भाव में गोचर करने हेतु आपको फाइनेंशियल लॉस उठाना पड़ सकता है। धन संबंधित मामले में लोग आपके साथ धोखा-धड़ी कर सकते हैं इसलिए फाइनेंशियल सेक्टर को लेकर अत्यधिक सतर्क रहें। अपनी धन संबंधित निवेश पर पूरा ध्यान दें तथा सच्चे और विश्वासी लोगों से ही आर्थिक लेन-देन करें तो बेहतर रहेगा। कुछ ऐसे लोग आपको पैसे की चपत लगा सकते हैं। इस साल बड़ा खर्चा भी होगा यह खर्चा वाद-विवाद या यात्रओं के रूप में सामने आएगा। यात्राएं निरर्थक व थका देने वाली होंगी। यदि आप संचार माध्यमों से जुड़े हैं तो आपको हानि होने की संभावनाएं अधिक हैं।

प्रोफेशन: साल 2016 आपके करियर में उत्थान लेकर आएगा। आपकी राशि से दसवें भाव अर्थात मिथुन राशि पर किसी ग्रह की दृष्टि नहीं है जो आपके लिए शुभ रहेगा। रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे एवं आप सफलता भी प्राप्त करेंगे। सितंबर से नौकरी पेशा लोगों को सफलता मिलना शुरू हो जाएगी। ऑफिस में काम अच्छे स्तर पर चलेगा। सितंबर से आपका ऑफिशियल प्रदर्शन और बेहतर होगा जिसके परिणामस्वरूप आप फेमस होंगे। मीडिया कर्मियों को साल 2016 में बड़ा लाभ मिलेगा। बॉस व सिनर्स से हैल्प मिलेगी। जिससे आपका काम आसान होगा व सफलता के साथ प्रमोशन भी हो सकता है। भाग्य आपके साथ अवश्य देगा। सितंबर से बिजनेस पार्टनरशिप से प्रोफिट होना शुरू हो जाएगा। आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News