यह है भारत की पानी पर तैरती अनोखी सब्जी मंडी (देखिए तस्वीरें)

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2015 - 05:05 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: कश्मीर को यूं ही स्वर्ग की उपाधि नहीं मिली है। यहां बहुत कुछ है जो अनोखा है। अदभुत और अद्वीतिय है। कश्मीर के बाग, पहाड़, मैदान, बर्फ, डल, शंकराचार्य मन्दिर, अमरनाथ, हजरतबल दरगाह और गुलमर्ग तो विश्व प्रसिद्ध है ही, साथ ही साथ यहां हर चीज में ऐसा कुछ नया है कि देखने वाला देखता ही रह जाता है।

ऐसी ही है पानी पर तैरती अनोखी सब्जी मंडी। इस सब्जी मंडी में कश्मीर भर के ग्राहक अपनी नावों को लेकर पहुंचते हैं और खरीदारी करते हैं। पर्यटकों के लिए भी यह जगह बहुत अनोखी है। कश्मीर की हर सब्जी इस मंडी में मिलती है। और यही नहीं बल्कि उन्हें कश्मीर के हर तरह के फूल यहां देखने को मिलते हैं।

सुबह-सुबह ही डल में यह मंडी सजती है। बेचने वाले भी नाव पर सब्जी लाद कर आते हैं और खरीदने वाले भी नाव लेकर पहुंचते हैं। इस नजारे को कैद करने के लिए पर्यटक भी सुबह-सुबह आ जाते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News