G7 का Hot मूमैंट कैमरे में कैदः मंच पर जेलेंस्की ने की मेलोनी को ''Lip Kiss'' की कोशिश, Video Viral

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 11:36 AM (IST)

International Desk: फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के बीच एक ऐसा पल कैमरे में कैद हो गया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और इटली की प्रधानमंत्री जोर्जिया मेलोनी के अभिवादन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मेलोनी कुछ क्षणों के लिए असहज नजर आती हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि जेलेंस्की ने उन्हें लिप किस करने की कोशिश की ।   इस पल के वीडियो ने इंटरनेट पर  सनसनी बढ़ा दी है और अब हर कोई इस 'हॉट मोमेंट' को अपने-अपने नजरिए से डिकोड कर रहा है।

 

फ्रांस के G7 Summit 2026 के दौरान  वोलोदिमिर जेलेंस्की ( Volodymyr Zelenskyy) और  जोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों नेताओं के अभिवादन के दौरान मेलोनी कुछ क्षणों के लिए असहज दिखाई देती हैं, जिसके बाद ऑनलाइन कई तरह के दावे किए जाने लगे। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि जेलेंस्की ने मेलोनी के होंठों को चूमने की कोशिश की, जबकि अन्य इसे सामान्य कूटनीतिक अभिवादन का हिस्सा बता रहे हैं।

 

हालांकि, उपलब्ध वीडियो और सार्वजनिक रिपोर्टों में इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब तक न तो यूक्रेन, न इटली और न ही G7 आयोजकों की ओर से इस तरह की किसी घटना पर कोई टिप्पणी सामने आई है। यह पहली बार नहीं है जब मेलोनी किसी कूटनीतिक कार्यक्रम के दौरान वायरल वीडियो का हिस्सा बनी हों। पिछले वर्ष G7 सम्मेलन में Emmanuel Macron के साथ उनकी बातचीत और हाव-भाव भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने थे। एक वीडियो में मैक्रों के कान में कुछ कहने के बाद मेलोनी की प्रतिक्रिया को लेकर लोगों ने अलग-अलग व्याख्याएं की थीं।

 

कूटनीतिक आयोजनों में नेताओं के बीच गले मिलना, गाल से गाल मिलाकर अभिवादन (cheek-to-cheek greeting) और अन्य पारंपरिक अभिवादन यूरोप में आम बात माने जाते हैं। ऐ कई बार कैमरे में कैद क्षण वास्तविक स्थिति से अलग संदेश दे सकते हैं, जबकि सोशल मीडिया पर उन्हें राजनीतिक या व्यक्तिगत संदर्भों में प्रस्तुत किया जाता है। बता दें कि फ्रांस के इवियन-लेस-बैंस में आयोजित G7 सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध, वैश्विक सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति, मध्य पूर्व की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। सम्मेलन में जेलेंस्की ने रूस पर दबाव बढ़ाने और यूक्रेन के लिए अतिरिक्त सैन्य सहायता की मांग भी उठाई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News