यूरोप में जंगल की आग का तांडव; फ्रांस-ग्रीस में तबाही, 3 दमकलकर्मियों की मौत (Video)
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 12:31 PM (IST)
Paris: दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में पेरिस से चार गुना बड़े क्षेत्र में फैली जंगल की आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है और बुधवार को इसके फिर भड़कने का खतरा है। इस बीच, यूनान में तीन दमकलकर्मियों की मौत हो गई तथा दक्षिणी यूरोप के विभिन्न हिस्सों में राहत दल भीषण गर्मी, सूखे और तेज हवाओं के बीच आग पर काबू पाने में जुटे हैं। क्रीट में हुई इन मौतों ने अटलांटिक तट से पूर्वी भूमध्यसागर तक फैले जंगल की आग के संकट को और गंभीर बना दिया है। फ्रांस और स्पेन में लाखों लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।
Firefighters are continuing to battle major wildfires across France and Spain, with hundreds of thousands of people evacuated and temperatures forecast to exceed 40C in some of the worst-affected areas.
— BPI News (@BPINewsOrg) July 29, 2026
In Spain, a wildfire described as a “monster” and the country’s largest on… pic.twitter.com/f4mZsV2cHc
अधिकारियों ने कहा कि फ्रांस के गिरोंद क्षेत्र में लगी देश की सबसे बड़ी जंगल की आग रात में और नहीं फैली लेकिन बुधवार दोपहर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने और हवाएं तेज होने के साथ ही यह राहत अल्पकालिक साबित होने का खतरा पैदा हो गया। फ्रांस के विभिन्न हिस्सों और यूरोपीय सहयोगी देशों से आए दलों की मदद से 2,200 से अधिक दमकलकर्मी और 20 से ज्यादा विमान आग बुझाने के काम में जुटे रहे। भीषण गर्मी से वनस्पति की नमी खत्म हो जाती है और हवा में आर्द्रता कम हो जाती है, जिससे घास, झाड़ियां और जंगल में गिरे सूखे पत्ते तेजी से आग पकड़ने वाले ईंधन में बदल जाते हैं।
फ्रांस की आधिकारिक राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा 'मेतियो-फ्रांस' ने कहा कि बुधवार इस सप्ताह का सबसे गर्म और सबसे शुष्क दिन होगा तथा फ्रांस के सभी क्षेत्रों में जंगल की आग का खतरा बढ़ा हुआ है। यूनान के अग्निशमन विभाग ने बताया कि क्रीट के रेथिम्नो क्षेत्र में बुधवार को जंगल की आग बुझाते समय दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई। यूनान के दक्षिणी पेलोपोनीज क्षेत्र में भी एक अन्य दमकलकर्मी की मौत हो गई।
