ईरान के नए धमकी वीडियो से भूचाल: सारे अमेरिकी नेतृत्व का दिखाया मर्डर, 'मेलानिया को मारने का प्लान भी किया आऊट (देखें Video)
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 11:49 AM (IST)
International Desk: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ईरान से जुड़ा एक और विवादित प्रोपेगेंडा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार को निशाना बनाते हुए धमकी भरे संदेश दिखाए गए हैं। इससे पहले भी ईरान समर्थक मंचों पर ट्रंप परिवार के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट और 'खून के बदले खून' जैसे नारे सामने आ चुके हैं। रिपोर्टों के अनुसार, वायरल वीडियो में उन स्थानों का जिक्र किया गया है जहां अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप अक्सर जाती हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि ये स्थान किसी संभावित हमले के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। सुरक्षा विशेषज्ञ इसे धमकी भरे प्रोपेगेंडा का हिस्सा मान रहे हैं।
Update Melania and Barron Trump targeted by Iran in disturbing video encouraging their assassination pic.twitter.com/MJuDglyYlh
— Simo Saadi (@Simo7809957085) July 28, 2026
अमेरिकी नेतृत्व का मर्डर दिखाया
वीडियो में एक काल्पनिक दृश्य दिखाया गया है जिसमें अमेरिकी नेतृत्व को पूरी तरह समाप्त होते हुए दर्शाया गया है। हालांकि वीडियो की सत्यता और इसके आधिकारिक स्रोत की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। वीडियो का सबसे चर्चित पहलू यह रहा कि इसमें डोनाल्ड ट्रंप को अकेले सोते हुए दिखाया गया है, जबकि मेलानिया ट्रंप कहीं नजर नहीं आतीं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसी बात को लेकर सवाल उठाए और इसे वीडियो का सबसे असामान्य विवरण बताया।
🇮🇷 Iran has released yet another propaganda video in which the entire U.S. leadership is wiped out
— NEXTA (@nexta_tv) July 27, 2026
One detail stood out, though: for some reason, Trump is sleeping alone — Melania is nowhere to be seen. pic.twitter.com/u9kdJuaFC8
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
हाल के महीनों में तेहरान में लगे कुछ पोस्टरों और सोशल मीडिया पोस्टों में ट्रंप परिवार के कई सदस्यों को निशाना बनाते हुए धमकी भरे संदेश सामने आए थे। इनमें डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप, इवांका ट्रंप, बैरन ट्रंप और परिवार के अन्य सदस्यों का उल्लेख किया गया था। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया संघर्ष के बाद भले ही प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई में कुछ कमी आई हो, लेकिन दोनों देशों के बीच बयानबाजी और मनोवैज्ञानिक युद्ध (Psychological Warfare) लगातार जारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रोपेगेंडा वीडियो तनाव को और बढ़ा सकते हैं।
「メラニア暗殺計画」をIRGCが公開
— Kダブシャイン (@kw5hine) July 28, 2026
イラン革命防衛隊による
"Where to Kill Melania?!" pic.twitter.com/9YmxKrutKs https://t.co/YXDOCWyhKI
ट्रंप भी दे चुके चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि यदि उनके या उनके परिवार पर किसी प्रकार का हमला होता है, तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आए कथित वीडियो ने दोनों देशों के बीच तनाव को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दिया है। अब तक न तो अमेरिका और न ही ईरान की ओर से वायरल वीडियो की प्रामाणिकता पर कोई विस्तृत आधिकारिक पुष्टि की गई है। n
