ये है दुनिया का सबसे अमीर गांव, हर व्यक्ति की आय जान रह जाएंगे दंग !

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2017 - 02:25 PM (IST)

बीजिंगः चीन के जियांगसू प्रॉविन्स के वाक्शी गांव को  ‘SUPER VILLAGE’ और दुनिया का सबसे अमीर गांव कहा जाता है। यहां सभी के पास अपना घर, कार और भारी कैश है। शंघाई से 135 किमी दूर इस गांव में आज दर्जनों मल्टीनैशनल कंपनियां हैं और बड़े पैमाने पर खेती भी होती है। 

साल 2014 में यहां हर व्यक्ति की सालाना आय औसत 88 लाख रुपए थी। ऐसा नहीं है कि यह गांव शुरू से अमीर है। 1961 में यह गांव बेहद गरीब था। एक व्यक्ति ने काफी कोशिशों के बाद इस गांव को समृद्धि हासिल हुई। वे थे कम्युनिस्ट पार्टी के लोकल सेक्रेटरी वू रेनबाओ, जिन्होंने समृद्धि का प्लान बनाया और इंडस्ट्री लाए। उन्होंने कंपनी का गठन कर सामूहिक खेती को बढ़ावा दिया।

1990 के दशक में कंपनी लिस्टेड हुई और गांव का हर व्यक्ति इसमें शेयर होल्डर बना। वर्तमान में 70 से ज्यादा फैक्ट्रियां और हर व्यक्ति के खाते में 67 लाख रुपए से ज्यादा जमा हैं। लोहा, सिल्क, चिप मेकिंग और टूरिज्म से 2012 में 64 हजार करोड़ रुपए की इनकम हुई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News