ट्रंप ने आेबामा प्रशासन पर उठाई उंगली!

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 11:35 AM (IST)

वाशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सवाल किया है कि आेबामा प्रशासन ने 2016 के चुनाव में रूसी हस्तक्षेप को रोकने क प्रयास क्यों नहीं किया। 


ट्रंप ने ट्वीट कर आेबामा प्रशासन से यह सवाल किया। इस ट्वीट से उन 17 खुफिया एजेंसियों के आकलन पर संदेह के बादल छा गए हैं जिन्होंने रूस पर चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने ट्वीट किया कि अगर रूस 2016 के चुनाव में एेसा कर रहा था तो यह सब आेबामा प्रशासन के कार्यकाल में हुआ। ट्वीट में सवाल किया गया है कि उन्होंने उसे रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया। ट्रंप ने यह दावा भी किया कि आंतरिक सुरक्षा के पूर्व प्रमुख जे जानसन नए वरिष्ठ खुफिया अधिकारी हैं जिन्होंने कहा है कि ट्रंप और रूस के बीच एेसा कोई बड़ा गठजोड़ नहीं था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News