मिडिल ईस्ट में जंग और भड़की…US और इजराइल के हमले में ईरान का सबसे ऊंचा B1 ब्रिज तबाह, क्या और बढ़ेगा खतरा?
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 08:58 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः ईरान और इजराइल के बीच बीते एक महीने से ज्यादा समय से युद्ध जारी है। इस दौरान दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं। जहां अमेरिका और इजराइल ईरान को निशाना बना रहे हैं, वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला करते हुए उसके B1 ब्रिज को तबाह कर दिया। इस हमले के बाद इलाके में बिजली गुल हो गई।
मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल बना निशाना
बताया जा रहा है कि जिस B1 ब्रिज को निशाना बनाया गया, वह मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल था। यह पुल ईरान के करज में स्थित था। इस पुल को बनाने में करीब 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च हुए थे। इसकी लंबाई 1050 मीटर थी और इसमें कुल आठ खंड थे।
The US-Israeli enemy targeted Iran’s B1 Bridge — a major engineering achievement and key infrastructure project in Alborz province. The bridge, which was nearing completion, sustained damage in the attack, and power outages were reported in several areas. pic.twitter.com/Y8B6Rc9q3W
— Press TV 🔻 (@PressTV) April 2, 2026
ईरानी मीडिया ने जारी की तस्वीरें
हमले के बाद ईरानी मीडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी। पोस्ट में कहा गया कि अमेरिका-इजरायल के “दुश्मन” ने अल्बोर्ज़ प्रांत में स्थित B1 पुल को निशाना बनाया, जो इंजीनियरिंग की एक बड़ी उपलब्धि और अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट था। इस हमले में पुल का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई इलाकों में बिजली गुल होने की खबरें सामने आईं।
बगदाद में अलर्ट, अमेरिका ने नागरिकों को दी चेतावनी
इसी बीच इराक की राजधानी बगदाद में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील की है। चेतावनी दी गई है कि अगले 24 से 48 घंटों के भीतर राजधानी में बड़े हमले हो सकते हैं।
‘ईरान समर्थक गुट कर सकते हैं हमला’
अमेरिका के मुताबिक, ईरान समर्थक हथियारबंद गुट बगदाद के मध्य इलाकों को निशाना बना सकते हैं। दूतावास ने अपने बयान में कहा कि ऐसे हमलों की योजना बनाई जा सकती है। इराक पहले ही इस युद्ध की चपेट में आ चुका है और राजधानी में स्थित अमेरिकी दूतावास को कई बार निशाना बनाया जा चुका है। अमेरिका ने इराक में मौजूद अपने नागरिकों को एक बार फिर तुरंत देश छोड़ने की सलाह दोहराई है।
