सनकी किंग से दोस्ती बढ़ा रहे पुतिन, नियमों को तोड़ किम जोंग को दिया खास तोहफा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2024 - 10:47 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इन दिनों सनकी किंग से अपनी दोस्ती बढ़ा  रहे हैं। पुतिन ने अपने विशेष संबंधों को प्रदर्शित करते हुए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को निजी इस्तेमाल के लिए रूस में निर्मित कार उपहार में दी है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। खबर में यह नहीं बताया गया कि यह किस प्रकार की कार है या इसे कैसे भेजा गया था। पर्यवेक्षकों ने हालांकि कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र के उस प्रस्ताव का उल्लंघन हो सकता है जो देश पर परमाणु हथियार छोड़ने के लिए दबाव बनाने के प्रयास में उत्तर कोरिया को विलासिता की वस्तुओं की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाता है।

 

‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी' ने कहा कि किम की बहन किम यो जोंग और एक अन्य उत्तर कोरियाई अधिकारी ने रविवार को उपहार स्वीकार किया और उन्होंने पुतिन को अपने भाई की तरफ से धन्यवाद दिया। खबर में कहा गया है कि किम यो जोंग ने कहा कि यह उपहार नेताओं के बीच विशेष व्यक्तिगत संबंध को दर्शाता है। पिछले सितंबर में पुतिन के साथ शिखर वार्ता के लिए किम की रूस यात्रा के बाद से उत्तर कोरिया और रूस ने अपने सहयोग को काफी बढ़ाया है।

 

किम की रूस के मुख्य अंतरिक्ष केंद्र की यात्रा के दौरान पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता को अपनी निजी ऑरस सीनेट लिमोजिन दिखाई और किम उसकी पिछली सीट पर बैठे थे। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, ऑरस पहला रूसी लक्जरी कार ब्रांड था और इसका उपयोग पुतिन सहित शीर्ष अधिकारियों के वाहनों के काफिले में किया जाता है। पुतिन के काफिले में 2018 से इसका इस्तेमाल हो रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News