वॉलमार्ट बना जंग का मैदान: पुलिस पर अचानक तेजधार हथियार से अटैक, लोगों में मची अफरा-तफरी ( Video)

punjabkesari.in Thursday, Sep 04, 2025 - 03:24 PM (IST)

Florida: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के  फोर्ट पीयर्स शहर में शनिवार रात एक वॉलमार्ट स्टोर के अंदर हुए माचेते (तेज़ धार वाले हथियार) हमले का बॉडीकैम फुटेज पुलिस ने जारी किया है। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया था। पुलिस द्वारा जारी वीडियो में दिखाई देता है कि किस तरह अधिकारी स्टोर के अंदर हमलावर का सामना कर रहे थे। माहौल बेहद तनावपूर्ण था और हालात किसी भी वक्त बेकाबू हो सकते थे।
 

 

🇺🇸 BODYCAM RELEASED IN FLORIDA WALMART MACHETE ATTACK

Police in Fort Pierce, Florida, released bodycam footage from a machete attack inside a Walmart on Okeechobee Road that left one officer injured.

The incident happened Saturday night and ended with the suspect taken into… pic.twitter.com/3Rp2wHENB0

— Mario Nawfal (@MarioNawfal) September 4, 2025

फोर्ट पीयर्स पुलिस विभाग ने बताया कि घायल अधिकारी की स्थिति अब स्थिर है और वह स्वस्थ होने की ओर हैं । उनके इलाज की प्रक्रिया जारी है।हमले के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को  गिरफ्तार  कर लिया गया। इस दौरान स्टोर में मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।वॉलमार्ट में हुई इस घटना से खरीदारी कर रहे लोग काफी घबरा गए और अफरा-तफरी  मच गई। कई लोगों ने हमलावर को माचेते लहराते देखा और तुरंत बाहर की ओर भागे।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत जानकारी दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News