ठंड का कहर- झील में मगरमच्छों का हो गया खौफनाक हाल (VIDEO VIRAL)

punjabkesari.in Tuesday, Jan 09, 2018 - 03:32 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीका में ठंड के कहर का एेसा वीडियो वायरल हुआ है जिससे लोगों में खौफ पैदा हो गया है। अमरीका के एक पार्क में ठंड के कारण पानी जम गया उसमें रह रहे मगरमच्छों का क्या हाल हुआ इशकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।  दरअसल पार्क की झील का पानी ठंड में जम गया जिस कराण बेचारे मगरमचछ भी उसी पानी जम गए। 

मामला शारलोट से 200 मील की दू स्थित शालोट रिवर स्वैम्प पार्क का है। वीडियो डरावना होने का साथ ही बड़ा ही अजीबो-गरीब है। बर्फ में जमे मगरमच्छों की तस्वीरें विचलित करती हैं। जमे हुए पानी में मगरमच्छों के मुंह बर्फ के बाहर ऊपर की ओर दिखाई देते हैं। वीडियो को शालोट रिवर स्वैम्प पार्क ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया है, जो वायरल हो रहा है। 

वीडियो की कमेंट्री में बताया जा रहा है कि जमे हुए पानी में मगरमच्छ कैसे जिंदा रहते हैं। फेसबुक पेज पर इन मगरमच्छों को ‘सर्वाइवल मशीन’ की संज्ञा दी गई है। पानी में जमे हुए ये मगरमच्छा जिंदा हैं या नहीं? इस पर पार्क ने विशेषज्ञों के हवाले से कहा है कि मगरमच्छों को मौसम में होने बदलावों की सहज अनुभूति हो जाती है। उन्हें जब लगता है कि पानी जमने वाला है तो वे अपनी नाक पानी से बाहर कर शीतनिद्रा में चले जाते हैं और बर्फ पिघलने तक शरीर का तापमान मेंटेंन करने की कोशिश करते हैं।

फेसबुक पर इस वीडियो में दिखाए गए मगरमच्छों को लेकर ढेरों सवाल पूछे जा रहे रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति जमे हुए मगरमच्छों के बीच दुर्घटनावश चला जाता है तो उसके साथ क्या होगा? इस पर पार्क की तरफ से कहा गया कि ऐसी स्थिति में मगरमच्छों की कोई प्रतिक्रिया नहीं होगी, क्यों कि वे अपने शरीर का तापमान सही करने के लिए अपनी ऊर्जा को उसी में लगा रहे हैं। लिंडा मैककुलम नाम की एक यूजर ने कमेंट में लिखा- भले ही मगरमच्छ इंसानों के लिए कितने भी डरावने क्यों न हों, लेकिन वे स्मार्ट होते हैं, उनकी जिंदा रहने की यह तकनीक अद्भुत है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News