संयुक्त राष्ट्र ने दक्षिण सुडान पर जारी प्रतिबंधों को बढ़ाया

punjabkesari.in Friday, Jun 01, 2018 - 11:15 AM (IST)

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् ने गुरुवार को दक्षिण सूडान लगाये गये प्रतिबंधों को मध्य जुलाई तक जारी रखने का निर्णय लिया और यहां जारी आतंरिक संघर्ष के 30 जून तक नहीं रुकने की स्थिति में देश के छह राजनीतिज्ञों की संपत्ति को जब्त कर उन पर यात्रा प्रतिबन्ध भी लगाने पर विचार करेगी।  परिषद् की बैठक में इस सम्बन्ध में पेश किए गए प्रस्ताव को 9-0 से अनुमोदित कर दिया गया।

प्रस्ताव के लिए हुए मतदान के दौरान सुरक्षा परिषद् के छह सदस्य अनुपस्थित रहे। संयुक्त राष्ट्र की दूत निक्की हेली ने बुधवार को वाशिंगटन पोस्ट में लिखा संयुक्त राष्ट्र प्रशासन दक्षिण सूडान में गतिरोध के जारी रहने की वजह से धैर्य खो रहा हैं। मतदान के पूर्व हेली ने दिए वक्तव्य में कहा, अब अंतराष्ट्रीय समुदाय दक्षिण सूडान में गतिरोध के जिम्मेवार लोगों को जवाबदेह बनाने के लिए ठोस कार्रवाई करे।  2011 में सूडान से अलग हुआ दक्षिण सूडान राष्ट्रपति सल्वा कीर और पूर्व उपराष्ट्रपति रायक माचर के बीच जारी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से गृह युद्ध में उलझा हुआ हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News