Ukraine Crisis: बेलारूस में यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडल कर रहे बातचीत, क्या पुतिन रोकेंगे युद्ध?
punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 04:58 PM (IST)

नेशनल डेस्कः यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दुनिया दो धड़ों में बंट गई है। एक धड़ा यूक्रेन का खुलकर समर्थन कर रहा है, जिसमें नाटो देश और यूरोपिनय संघ, अमेरिका और जापान जैसे शक्तिशाली देश शामिल हैं तो वहीं रूस के समर्थन में चीन, बेलारूस, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया समेत कई देश हैं। इसके अलावा कुछ देशों ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। ऐसे में रूस लगातार यूक्रेन पर हमलावर है। रूस ने लगातार पांचवें दिन यूक्रेन पर हमला करना जारी रखा है। इस भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडल बेलारूस में बातचीत कर रहे हैं।
उधर, यूक्रेनी सैनिकों ने रूस को कीव के बाहर रोककर रखा है। रूसी सेना ने कीव को चारों तरफ से घेर लिया है लेकिन यूक्रेन की सेना रूस को करारा जवाब दे रही है। इस बीच इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं। वहीं जी 7 नेताओं ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देश यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे। इधर, रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं।