ब्रिटेनः अपराध गिरोहों की सूची में 131 भारतीय के नाम शामिल

punjabkesari.in Saturday, May 12, 2018 - 12:58 PM (IST)

लंदनः भारत में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है लेकिन विदेश में में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। दरअसल ब्रिटेन में आधिकारिक आंकड़े के अनुसार कम से कम 131 भारतवंशी ब्रितानी नागरिक देश के संगठित अपराध गिरोहों से संबद्ध पाए गए हैं। ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप मैपिंग परियोजना के जरिए ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी (एनसीए) से प्राप्त आंकड़े के अनुसार आपराधिक समूह से संबद्ध विदेशी मूल के नागरिकों में सबसे बड़ी तादाद अल्बानियाई मूल के नागरिकों की है।

एनसीए के प्रवक्ता ने बताया कि संगठित अपराध में संलिप्त अपराध समूहों के सदस्यों में अधिकतर ब्रितानी हैं। इसके अनुसार 131 भारतीय, 141 सोमाली, पोलैंड के 78 नागरिक, श्रीलंका के 47 और नाइजीरिया के 44 नागरिक शामिल हैं। इन सभी ने अपनी नागरिकता बदलकर ब्रितानी नागरिकता हासिल कर ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News